फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Applications for admission in Government ITI Bhapdauda from new session started

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में नए सत्र से दाखिले के लिए आवेदन शुरु

Fri, 07 Jun 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission in Government ITI Bhapdauda from new session started
झज्जर। राजकीय आईटीआई भापड़ौदा में नए सत्र से दाखिले के आवेदन शुरू हो गए हैं। संस्थान में आवेदन प्रक्रिया 7 से शुरू होगी व 21 जून तक चलेगी। दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। भापड़ौदा स्थित आईटीआई में दस ट्रेड में दाखिले होंगे।
विज्ञापन

आईटीआई में लड़कियों के लिए कोपा व स्टेनो ट्रेड में एक-एक यूनिट आरक्षित रहेगी व उन्हें दाखिला लेने पर 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आईटीआई के वर्ग अनुदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई में कई प्रकार के कौशल विकसित करने वाले कोर्स हैं, जिन्हें करके युवा स्वरोजगार कर सकेंगे और सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। संस्थान में कुल 10 ट्रेडस हैं, इनमें 328 सीटें हैं। खास तौर पर इंजीनियरिंग की ट्रेड में दाखिला लेने वाली लड़कियों को 500 रुपये प्रति महीने प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा कौशल आधारित पढ़ाई की तरफ युवाओं को आकर्षित किया जा रहा है ताकि युवाओं के जीवन में स्वरोजगार के अवसर खुले।
विज्ञापन



ट्रेड अनुसार सीटें
कारपेंटर - 24, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिक - 72, स्टेनोग्राफर इंग्लिश - 48, सिविल टेक्नोलॉजी - 20, वेल्डर - 40, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड - 20, फिटर - 20, मशीनिस्ट - 20, टेकिनशीयन पावर इलेक्ट्रोनिक्स सिस्टम -24, वायरमैन की 40 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के लिए स्ट्राइव योजना, पासपोर्ट के लिए मिलेंगे 1500 रुपये

लड़कियों में कौशल विकास की भावना को बढ़ाने के लिए स्ट्राइव योजना की शुरुआत की है। इसके तहत इंजीनियरिंग ट्रेड में जो लड़कियां दाखिला लेंगी उन्हें 500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य लड़कियों की इंजीनियरिंग ट्रेड में रुचि बढ़ाना है व उन्हें बेहतरीन रोजगार मुहैया करवाना है। इस योजना के तहत लड़कियों को 1000 रुपये की टूलकिट, 500 रुपये एनसीटीवी व 1500 रुपये पासपार्ट के लिए प्रशिक्षण के दौरान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed