{"_id":"674a0e93d9462e0f7801b3d4","slug":"application-for-pradhan-mantri-awas-yojana-urban-20-started-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116012-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लिए आवेदन शुरू
Sat, 30 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही योजना की शुरुआत की गई थी।
आवेदन के दौरान आय व जाति प्रमाण पत्र भी अटैच करना होगा। यही नहीं बीएलसी (लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण) योजना का लाभ लेने के लिए पात्रों के नाम भूमि दस्तावेज होने चाहिए, तभी उसको योजना का लाभ मिल सकेगा। आवेदक और परिवार के सदस्यों का आधार विवरण यानी आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम व जन्मतिथि होनी चाहिए।
आवेदक के सक्रिय बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी, जो आधार से जुड़ा होगा और उसमें खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा, आईएफएससी कोड सही होना चाहिए। इस बार आय प्रमाण पत्र भी साथ लगाना होगा। एससी, एसटी व ओबीसी के मामले में जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा। शहर के लिए मकान देने का कोई लक्ष्य अभी नहीं रखा गया है। आवेदन के आधार पर मकानों की डिमांड का पता लग सकेगा।
इसके बाद मकानों की संख्या विभागीय स्तर पर तय की जाएगी। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आवेदन करने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार के सदस्यों का नाम मोबाइल नंबर से लिंक कराना अनिवार्य होगा। मोबाइल नंबर से आधार लिंक न होने की स्थिति में ओटीपी नहीं आएगा। ओटीपी नहीं आने पर आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग की टीम भौतिक सत्यापन करेगी। यदि सत्यापन में दी गई जानकारी गलत होगी तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मध्यवर्गीय परिवार भी कर सकेंगे आवेदन
इस योजना में केवल बीपीएल ही नहीं बल्कि अन्य मध्यमवर्गीय परिवार भी आवेदन कर सकेंगे। इस योजना में कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस, निम्न आय वर्गीय यानी एलआईजी और मध्यम आय वर्गीय परिवार यानी एमआईजी के मकान मिलेंगे। इसके तहत वह लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास देश में कहीं भी अपना पक्का घर नहीं है। वे पीएमवाईयू-2.0 के तहत घर खरीदने व निर्माण के पात्र होंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पार्ट दो के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कोई भी व्यक्ति सीएससी पर जाकर आवेदन कर सकता है।
अरुण शग्गू, इंचार्ज, पीएम आवास योजना 2.0, झज्जर