फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Amit shah in Jhajjar of Haryana, targets congress and Bhupinder singh Hooda

Haryana: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह- सोनिया अपने बेटे को पीएम तो हुड्डा अपने बेटे को बनाना चाहते हैं सीएम

Tue, 21 May 2024 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 12:57 AM IST
सार

वह बोले कि राहुल गांधी छह जून को गर्मी की छुट्टियां बिताने थाईलैंड निकल जाएंगे। झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में महा विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री पहुंचे।

विज्ञापन
Amit shah in Jhajjar of Haryana, targets congress and Bhupinder singh Hooda
संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता की सेवा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। राहुल बाबा तो गर्मी की छुट्टियों के चलते 6 जून को थाईलैंड निकल जाएंगे। शाह सोमवार को झज्जर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


शाह ने लाला लाजपत राय, सर छोटूराम, पंडित भगवत दयाल शर्मा, पंडित श्रीराम शर्मा व डॉक्टर मंगलसेन को याद करते हुए कहा कि चार चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। हरियाणा में छठे चरण में चुनाव होगा। इसके बाद सातवां व आखिरी चरण है।
विज्ञापन


चार चरण में भाजपा 270 सीट जीत चुकी है। अब बाकी चरणों में 400 पार हो जाएगा। चुनाव में लड़ाई मोदी बनाम भ्रष्टाचार व परिवारवाद के बीच है। जब तक रोहतक में कमल नहीं खिलेगा, जब तक यह लड़ाई अधूरी रहेगी। राहुल बाबा की पार्टी 40 पार भी नहीं जा पाएगी। हरियाणा में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ घोटाले करने वालों का गठबंधन है, दूसरी तरफ 23 साल से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी हैं। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस झूठ बोल रही है। मोदी ने आरक्षण का संरक्षण किया है, जबकि कांग्रेस ने कर्नाटक व तेलंगाना में एससी-एसटी व ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को दे दिया।

कांग्रेस की शुरुआत भारत छोड़ो आंदोलन से हुई थी और अंत कांग्रेस ढूंढो आंदोलन से होगी। इंडी गठबंधन यह भी नहीं बता रहा कि उनका नेता कौन होगा। क्या शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, स्टालिन या राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मोदी ही दे सकते हैं। सैनिकों के लिए 2014 में मोदी ने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की।


खेलों का बजट तीन गुणा बढ़ाया। सरकार एमएसपी पर 12 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। भूपेंद्र हुड्डा बेटे को सीएम बनाने में उलझे हुए हैं। वे बेटे के लिए काम करेंगे या झज्जर के युवाओं के लिए। चुनाव के बाद बड़े लोग नहीं मिलेंगे, जबकि अरविंद शर्मा तो पान की दुकान पर भी मिल जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, बाबा बालकनाथ, लोकसभा चुनाव प्रभारी राजीव जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed