फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ambulance

एंबुलेंस बीमार, मुश्किल में जान

Fri, 30 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 30 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ambulance

किसी हादसे या फिर बीमारी के वक्त एंबुलेंस न मिले तो मरीज की जान हलक में अटकना स्वाभाविक है। गत 23 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा से कराह रही पूनम को पीजीआई के लिए एंबुलेंस नहीं मिली, तो उसने ऑटो स्टैंड पर खुले मे ही बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मरीजों को इस स्थिति का सामना इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि सिविल अस्पताल की एंबुलेंस सेवा ही बीमार है। कुल 6 एंबुलेंस हैं, जिनमें से 3 पिछले काफी समय से खराब है।
विज्ञापन


तीन से ही काम चलाना पड़ रहा है और वह अधिकतर समय ऑन रोड ही रहती हैं। सबसे बुरे हालात छारा सीएचसी के हैं, जहां एक भी एंबुलेंस नहीं है। व्यवस्था सुधार के सवाल पर चिकित्सा अधिकारी एक दो दिन में एक नई एंबुलेंस मिलने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


64 हजार की आबादी पर मात्र एक एंबुलेंस
वर्ष 2011 की जनगणना में झज्जर जिले की जनसंख्या 9 लाख 58 हजार 405 है। बात स्वास्थ्य सेवाओं में अहम माने जाने वाल एंबुलेंस सेवा की करें तो पूरे जिले में 18 एंबुलेंस हैं।

वर्तमान में इनमें से 3 काफी समय से खराब खड़ी हैं। जो 15 एंबुलेंस चल रही हैं, उनमें झज्जर सिविल अस्पताल में अब सिर्फ 3, बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में 3 और बेरी सिविल अस्पताल में 1 एंबुलेंस हैं। जिले में 6 सीएचसी हैं, इनमें छारा सीएचसी को छोड़कर अन्य पांच के पास एक-एक एंबुलेंस हैं।

आंकड़े पर गौर करें तो 64 हजार लोगों के लिए मात्र एक एंबुलेंस है। ऐसे में इमरजेंसी में किसी मरीज को अस्पताल लाना है या फिर रेफर की स्थिति में पीजीआई ले जाना है, संबंधित को आमतौर किसी प्राइवेट एंबुलेंस या फिर गाड़ी पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

...ऐसे में छारा से कैसे आए मरीज
एंबुलेंस सुविधा के मामले में छारा गांव की सीएचसी की हालत सबसे खस्ता है। असल में यहां कोई भी एंबुलेंस नहीं है। यह सीएचसी झज्जर से जहां 18 किलोमीटर दूर पड़ती है।

वहीं बहादुरगढ़ से दूरी 22 किलोमीटर है। यहां से इमरजेंसी में किसी प्रसूता या फिर अन्य मरीज को बड़े अस्पताल में लाना हो तो मरीजों की जान हलक में अटक जाती है। अन्य सीएचसी ढ़ाकला, बादली, दुबलधन, जामनगर व डीघल में 1-1 एंबुलेंस है, लेकिन एक मरीज को ले जाने के बाद अन्य मरीजों की हालत रामभरोसे हो जाती है।


प्राइवेट के लिए बैन
स्वास्थ्य विभाग में 3 एंबुलेंस खराब है। हम 15 एंबुलेंस से बेहतर तरीके से काम चला रहे हैं। एक नई एंबुलेंस आने वाली है। ऐसा कभी कभार ही होता है कि सिविल अस्पताल की तीनों एंबुलेंस ऑन रोड हों। प्राइवेट अस्पताल के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं दी जाती। -डॉ. एनके गर्ग, मेडिकल सुपरिटेंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed