{"_id":"68b3477051679b200409f944","slug":"ambedkar-chowk-will-be-made-beautiful-garbage-points-and-illegal-hoardings-will-be-removed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-125580-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर चौक बनेगा सुंदर, कचरा प्वाइंट व अवैध होर्डिंग हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आंबेडकर चौक बनेगा सुंदर, कचरा प्वाइंट व अवैध होर्डिंग हटेंगे
विज्ञापन
30jjrp16- बीकानेर चौक पर बने डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण करते डीसी व डीएमसी। स्रोत-प्रचार विभाग
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शनिवार सुबह शहर के बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, खेल स्टेडियम, शहीद भगत सिंह चौक, रेडक्रॉस परिसर, बिजली निगम परिसर, लघु सचिवालय परिसर सहित शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था नियमित रूप से दुरुस्त होनी चाहिए।
कचरा प्वाइंटों पर कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए जहां भी पानी की निकासी अवरुद्ध है, उसको दुरुस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि आंबेडकर चौक पर बने कचरा प्वाइंट को खत्म किया जाएगा और इस जगह को सुंदर बनाया जाएगा ताकि यहां दोबारा कचरा प्वाइंट नहीं बन सके। उन्होंने सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों और बिना परमिशन निजी भवनों पर लगे होर्डिंग को हटाने के निर्देश दिए।
डीसी ने सड़क मार्गों पर बिजली के ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल को सही और सुरक्षित करने, बिजली की लटकती तारों ठीक करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों में बने गड्ढों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। डीसी ने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह टूटे डिवाइडर को ठीक करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त डाॅ. सुशील कुमार, बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग से अश्विनी सांगवान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल, ईओ नगर परिषद देवेंद्र सिंह उपस्थित थे।