{"_id":"64e50f7478814d21750bc845","slug":"all-religions-pray-for-the-success-of-chandrayaan-3-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2866-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की सर्व धर्म अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की सर्व धर्म अरदास
Wed, 23 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के गुरुद्वारा सिंह सभा छावनी में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए सर्व धर्म अरदास की गई। सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी गुरुद्वारे में अरदास में शामिल हुए ।
सभी ने देश की इस उपलब्धि के लिए अरदास की और सभी ने गुरु से प्रार्थना की गई। उन्होंने बताया कि विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करें । जिससे पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन होगा। सभी समुदाय के लोगों ने इस विशेष अभियान के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है कि आज उन्हीं के कारण हम इस सफलता की ओर आगे बढ़ रहे हैं और सभी ने वाहेगुरु जी से अरदास की कि हमारा यह अभियान सफल हो जाए और दुनिया में हमारे देश का नाम और ऊंचा हो जाए। क्योंकि विक्रम लैंडर की लैंडिंग से ही हमें तरह तरह की जानकारियां भी प्राप्त होगी । जो हमारे लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए काम आएगी । इसलिए सभी ने कहा कि शाम को 6:4 पर 23 अगस्त को सभी इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से टेलीविजन पर देख कर इसके साक्षी बनेंगे। अरदास के उपरांत विशाल संगत में प्रसाद वितरित किया गया ।