{"_id":"65b13ef9242fef5907037a96","slug":"all-preparations-for-sub-division-level-republic-day-celebrations-completed-srishti-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7439-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी : सृष्टि दूहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी : सृष्टि दूहन
Wed, 24 Jan 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
बेरी। खेल स्टेडियम बेरी में बुधवार को एसडीएम रविंद्र मलिक के मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रतिभागियों ने अंतिम अभ्यास किया।
कार्यक्रम की ओवरआल इंचार्ज एवं तहसीलदार सृष्टि दूहन मलिक और डीएसपी अनिल कुमार ने परेड और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। तहसीलदार सृष्टि दूहन ने बताया कि शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में बेरी उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए देशभक्ति गीतों के अलावा समूह गान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जबकि परेड के लिए भी हरियाणा पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेटों की टुकड़ी को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी 26 जनवरी को सुबह आठ बजे खेल स्टेडियम मे पहुंचना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार,नगरपालिका सचिव ललित गोयल, बीईओ अशोक कादयान, कृषि विकास अधिकारी डॉ अशोक रोहिल्ला, एसईपीओ सत्यवान सिंह, सीडीपीओ सबिता मलिक, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार उपस्थित थे।