{"_id":"6698668aea05622bba0f3844","slug":"aiutuc-workers-will-submit-memorandum-to-deputy-commissioner-in-rohtak-on-26th-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108636-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ता 26 को रोहतक में उपायुक्त को देंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ता 26 को रोहतक में उपायुक्त को देंगे ज्ञापन
Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एआईयूटीयूसी के कार्यकर्ताओं ने कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर लाइनपार बहादुरगढ़ में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने 26 जुलाई को रोहतक में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।
संगठन सदस्य रामकिशन ने बताया कि 26 जुलाई को उपायुक्त, रोहतक के माध्यम से हरियाणा सरकार को एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें न्यूनतम वेतन 28000 रुपये प्रति महीना करने, चार लेबर कोड रद्द करने, सभी बेरोजगारों को रोजगार अन्यथा बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्गों की पेंशन 10000 महीना करने की मांग सहित पेट्रोल, डीजल व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम घटाने, रिचार्ज व डैटा पैक दरों पर कंपनियों की लूट बंद करने, मनरेगा में पूरा साल काम व 600 रुपये दिहाड़ी लागू करने की मांग की जाएगी। रामकिशन ने कहा कि महंगाई दिन दुगनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। रोटी, बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के इलाज का खर्च तथा घर चलाना आज मुश्किल हो गया है। संघर्ष के बगैर कुछ मिलता नहीं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में भाग लें। इस मौके पर श्रीभगवान, रामचंद्र, कृष्ण कुमार, बंटी, दिलबाग, टीनू तथा अन्यों ने भाग लिया।