फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   air polution

शहर में एक्यूआई 369, पेड़ों पर नपा ने छिड़कवाया पानी

Tue, 05 Nov 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
air polution
पानी का छिड़काव करते हुए दमकल कर्मचारी - फोटो : Jhjhar
शहर में स्मॉग की मात्रा में प्रदूषण के स्तर पर कुछ गिरावट आई है। सोमवार की शाम को 369 एक्यूआई झज्जर शहर में दर्ज किया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से भी अब कुछ प्रयास होते दिखाई देने लगे हैं। प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर की सड़कों किनारे खड़े पेड़ों पर पानी का छिड़काव करवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को प्रशासन ने प्रदूषण स्तर कम करने के लिए बैठक का भी आयोजन किया। इससे पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीसी के माध्यम से भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाया तो अब होगी एफआईआर
किसी भी प्रकार से प्रदूषण फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिला पर्यावरण योजना की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण को लेकर राज्य की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने झज्जर सहित राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उठाएं जाने वाले उपायों को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने की सूचना पर मिलेगा ईनाम
एडीसी ने कहा कि पराली में आग जलाने की सूचना देने वाले को एक हजार रूपए की राशि ईनाम के रूप में दी जाएगी और साथ ही सूचना देने वाले की सूचना भी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण बहुत बड़ी चिंता का विषय है और इस संबंध में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक है। एडीसी ने कहा कि खेतों में पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने पुलिस को कृषि विभाग अथवा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करें।

रात के समय उठवाएं कूड़ा
सड़कों पर पानी के छिड़काव का कार्य जारी रखें वहीं जगह-जगह खुले में पड़ी हुई भवन निर्माण सामग्री के चालान करें इसके अलावा नगरपालिकाएं अपने-अपने क्षेत्र में सफाई का कार्य रात्रि को जारी रखें तथा अनेक जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर रात के समय उठवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया व एसडीएम बादली विशाल कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मदनलाल चोपड़ा, उप निदेशक कृषि इंद्र सिंह, आरओ पोल्यूशन कृष्ण कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों, नपा के सचिवों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed