{"_id":"68e554827664c775dc0c0dfd","slug":"air-force-truly-provided-a-better-environment-association-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-227051-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही मायने में एयरफोर्स ने दिया बेहतर माहौल : एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही मायने में एयरफोर्स ने दिया बेहतर माहौल : एसोसिएशन
विज्ञापन
सेक्टर 1 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे एयरफोर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। सेक्टर-1 में अमर उजाला की ओर से एयरफोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बताया कि किस तरह से उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद अपने जीवन को और सफल बनाया।
एयरफोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. नरेश यादव ने बताया कि उनकी पोस्टिंग अंबाला में थी लेकिन कारगिल को देखते हुए पठानकोट तैनात किया गया था। उस समय 24 घंटे अलर्ट रहना होता था। वार के अंदर देखा है कि जब पहाड़ पर हमारे सैनिक चढ़ते थे तो काफी मुश्किल था।
पाकिस्तान के सैनिकों को टारगेट का मौका मिल जाता था। उस समय एयरफोर्स ने अपना पराक्रम दिखाया गया था। पूर्व सैनिक विश्वदत्त ने बताया कि उन्होंने 20 साल तक देश की सेवा की है। एयरफोर्स से बहुत कुछ सीखा है। एयरफोर्स में कास्ट फ्री सोसाइटी रही है। सही मायने में एयरफोर्स ने बेहतर माहौल प्रदान किया। जब एयरफोर्स को पराक्रम दिखाने का मौका मिला तो हमेशा बेहतर किया है। इस बात की बहुत खुशी है कि एयरफोर्स में जाकर देश की सेवा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई
डॉ. राजवीर सिंह, राजबीर यादव, विनोद और दलबीर यादव ने बताया कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि वायु सेना की सटीक रणनीति और साहसिक कार्रवाई ने पाकिस्तान को अपना लोहा मानने पर मजबूर किया।
ऑपरेशन सिंदूर में वायु सेना के विमानों और पायलटों की कुशलता ने युद्ध की दिशा बदल दी और भारतीय सेना की सफलता सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि वायु सेना न केवल युद्धकाल में बल्कि आपातकाल और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी देश की सुरक्षा और नागरिकों की मदद में तत्पर रहती है।
शत्रुघन ने बताया कि वायु सेना की वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और इसे युवा पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करना आवश्यक है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय वायु सेना की वीरता, साहस और देशभक्ति का प्रतीक बताया।
-- -- -- -- -- --
हर साल 8 अक्तूबर को मनाया जाता है वायु सेना दिवस
सचिव राकेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार कैलाश यादव ने बताया कि वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह दिन सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने का अवसर भी है।