फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Agitation near Sector-13, farmer dies due to carriage

सेक्टर-13 के पास आंदोलन कर रहे किसान की गाड़ी की चपेट में आने से मौत

Thu, 31 Dec 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Agitation near Sector-13, farmer dies due to carriage
नए कृषि कानूनों के खिलाफ टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए नया गांव के पास ठहरे एक किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एचएल सिटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया।
विज्ञापन

पंजाब के मानसा जिले के गांव बाघड़ा का रहने वाला जगशेर सेक्टर-13 के पास किसानों के साथ ठहरा हुआ था। मंगलवार की रात को वह लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहा था तो किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आंदोलन में शामिल अन्य किसान उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचएल सिटी चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि जगशेर के परिजनों के आने के बाद उनके बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अपने गांव से किसान जत्थे के साथ 26 दिसंबर को बहादुरगढ़ पहुंचा था। वह दो बच्चों का पिता था। बता दें कि आंदोलन के दौरान बीमारी, दुर्घटना व अन्य वजह से यहां पर 13 किसानों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राली से गिरकर किसान घायल
आंदोलन के दौरान बहादुरगढ़ बाईपास पर एक युवा किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ते समय फिसल कर गिर गया, जिससे उसे चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि संगरूर जिले का रहने वाला कुलदीप जब जत्थे में शामिल एक ट्राली पर चढ़ रहा था तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गया। उसके साथी तुरंत इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर क दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed