{"_id":"7d9180c0141e6cce05a03ee2bf9a2457","slug":"aggrsen-trust-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन ट्रस्ट चुनाव के लिए 115 मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन ट्रस्ट चुनाव के लिए 115 मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट बहादुरगढ़ के चुनाव को लेकर 115 सदस्यों ने ताल ठोकी है। इससे साफ हो गया है कि ज्यादातर कालिजियम वार्डों में निर्विरोध चुनाव हो जाएगा।
विज्ञापन
9 जुलाई से शुरू हुई नामांकन भरने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। पहले दिन 40 फार्म जमा हुए। दूसरे दिन 52 सदस्यों ने नामांकन फार्म भरे। वहीं आखिरी दिन चुनाव को लेकर उत्साह कम नजर आया और कुल 23 फार्म ही भरे गए।
विज्ञापन
इस प्रकार तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 114 नामांकन दाखिल किए गए। एडहॉक कमेटी सचिव मंगत राय गोयल के अनुसार तीन दिन में करीब 115 सदस्यों ने नामांकन भरे हैं। अब 13 जुलाई को स्क्रूटनी होगी और 14 लुजाई को नामांकन वापसी का आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
इसके बाद आवश्यकता होने पर 26 जुलाई को मतदान करवाया जाएगा। संस्था चुनाव के लिए भरे गए 115 फार्मों में से भी अशोक गुप्ता पैनल द्वारा सभी 107 कालिजियम वार्डों के लिए नामांकन भरे गए हैं। जबकि अन्यों ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर पर्चे भरे हैं।
सूत्रों की मानें तो ये आजाद उम्मीदवार दूसरे ग्रुप की तरफ से चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने की नियत से खड़े किए गए हैं, क्योंकि दूसरे ग्रुप द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 24 जुलाई को सुनवाई होनी है। इस याचिका में दूसरे ग्रुप ने उनके समर्थक 121 सदस्यों की सदस्या रद्द करने का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
दूसरे गुट का आशा है कि 24 जुलाई को चुनाव पर रोक लग सकती है। हालांकि अशोक गुप्ता ग्रुप का उन 121 सदस्यों की सदस्यता निरस्तता पर कहना है कि उन कथित सदस्यों की सदस्यता को लेकर वह पक्ष कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाया तो किसी के कहने भर से किसी को संस्था का सदस्य थोड़ा ही माना जा सकता है।
चूंकि संस्था के चुनाव 26 जुलाई को हैं ऐसे में 24 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी।