{"_id":"588e3a854f1c1b303de80873","slug":"age-70-200-medal-won-pramanang-malik-bhadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र 70 की, मेडल जीतने का लगाया दोहरा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 70 की, मेडल जीतने का लगाया दोहरा शतक
अमर उाला ब्यूरो/बहादुरगढ
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के निवासी प्रौढ़ खिलाड़ी परमानंद मलिक ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स की तीन प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किए हैं। भाला फेंक व गोला फेंक में प्रथम स्थान और चक्का फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मलिक की सफलता पर कई वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई दी है।
करीब 70 वर्षीय परमानंद मलिक दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। बचपन से ही खेलों के प्रति इनका लगाव है। इतनी उम्र होने के बावजूद वह खेलों से लगातार जुड़े रहते हैं। हालिया तीन मेडल प्राप्त करने से पहले भी वह 199 मेडल जीत चुके हैं। इस तरह अब तक वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 202 पदक हासिल कर चुके हैं। खेलप्रेमी वरिष्ठ नागरिकों महेश कुमार, खजान सिंह और सुशील ने परमानंद मलिक को बधाई दी है। पदक जीतकर लौटने के बाद मलिक ने कहा कि ये सभी उनकी नियमित दिनचर्या व कड़ी मेहनत का परिणाम है। उनका पूरा जीवन खेलों के प्रति समर्पित है। महेश कुमार ने कहा कि प्रौढ़ लोगों को परमानंद मलिक से प्रेरणा लेनी चाहिए।