फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After doing Govardhan puja, he took 56 bhog prasad.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोवर्धन पूजा कर 56 भोग का प्रसाद किया ग्रहण

Wed, 20 Nov 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
After doing Govardhan puja, he took 56 bhog prasad.
झज्जर। शहर की सुनारों वाली धर्मशाला एवं मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस में मनीष कृष्णा महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कंस ने छह दिन की अवस्था में भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए पूतना को भेजा। सटकासुर तृणावर्त जैसे दैत्य का वध किया। भोले बाबा ने गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। भगवान श्रीकृष्ण की नामकरण की कथा गर्ग ने की। भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण के बाद गोवर्धन पूजन का विस्तार से बखान किया। इस दौरान गौवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इस साप्ताहिक धार्मिक पावन कथा में हरियाणा स्वर्णकार संघ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह लांबा, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के झज्जर प्रधान डाक्टर सुभाष चंद्र वर्मा, समिति प्रधान भारत भूषण वर्मा, समिति कोषाध्यक्ष भूप सिंह वर्मा, महेन्द्र सिंह वर्मा, नरेंद्र सोनी, अक्षय शास्त्री, अनिल सेढा व अशोक कुमार साढ़े आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed