{"_id":"6683466a55a0828d020588a4","slug":"advocates-raised-demand-to-make-bahadurgarh-a-district-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108327-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिवक्ताओं ने उठाई बहादुरगढ़ को जिला बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिवक्ताओं ने उठाई बहादुरगढ़ को जिला बनाने की मांग
Tue, 02 Jul 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ को जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने सीएम नायब सैनी को ज्ञापन भेजा। अधिवक्ताओं ने कहा कि बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसमें हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। बहादुरगढ़ का औद्योगिक क्षेत्र प्रतिवर्ष हरियाणा सरकार को अरबों रुपए का राजस्व भी देता है।
एडवोकेट विक्रम छिल्लर ने कहा कि बहादुरगढ़ दिल्ली से सटा होने के बावजूद इसको जिला क्यों नहीं बनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य के लिए झज्जर जाना पड़ता हैं। एनसीआर के सभी शहरों में बहादुरगढ़ ही एकमात्र ऐसा शहर बचा है जो जिला के दर्जे से वंचित है। छिल्लर ने कहा कि राजनीति के कारण बहादुरगढ़ काफी पिछड़ गया हैं और कुछ स्वार्थी नेताओं की राजनीति के कारण बहादुरगढ़ को जिला नहीं बनाया जा रहा हैं। चहुंमुखी विकास करने के लिए बहादुरगढ़ को जिला बनना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट अशोक अहलावत, धर्मबीर जून, सुमित देशवाल, निखिल राठी, गौरव, राजेश खत्री, मंजू दलाल, आरके राठी, प्रवीण कौशिक, अनिल राठी, अमित कुमार, पवन पांचाल, सोमबीर राठी, नवीन रोहद, रणजीत मुंशी, शैलेन्द्र यादव, अजीत कुमार समेत आदि अन्य वकील मौजूद रहे।