फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   advocate protest against fight police

साथी वकील के साथ मारपीट होने पर गुस्साए वकील

Thu, 21 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर Updated Thu, 21 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
advocate protest against fight police

विज्ञापन
 वकील के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट व बाद में पर्स से पैसे निकाले जाने की घटना में कोई कार्रवाई न होते देख यहां के वकील हड़ताल पर चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। यदि अधिकारियों ने मनमानी की तो वे आल इंडिया लेवल की हड़ताल के लिए भी मजबूर होंगे।


वकील सौरभ डागर ने बताया कि जब वह 31 दिसंबर की रात को अपने दोस्त के घर से लौट रहा था तो बीच रास्ते में एक पुलिसकर्मी ने उसे रोककर बाइक चोरी में हाथ होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। जब उसने स्वयं को वकील बताया तो आई कार्ड देखने के बहाने से न केवल उसका आई कार्ड रख लिया, बल्कि उसके पर्स से 1300 रुपये भी निकाल लिए। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई। जिस पर जांच के लिए डीएसपी के पास भेजा गया, लेकिन घटना के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि उस पर ही बेवजह दबाव बनाया।
विज्ञापन



सौरभ का कहना है कि जब उसने बार एसोसिएशन के संज्ञान में यह मामला लाया। उसके बाद भी कई बार यहां के वकील अधिकारियों से मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में एसोसिएशन के पदाधिकारियों कृष्ण यादव, अनिल दलाल, प्रदीप हुड्डा ने बताया कि उनके एक जूनियर साथी सौरभ डागर के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया है। जिस पर सुनवाई भी नहीं हो रही है। जिस कारण बुधवार से वकील एकजुट होकर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो इस मामले आल इंडिया लेवल पर ले जाया जाएगा। वकीलों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से कोर्ट का कामकाज भी काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी ने वकील के साथ कोई मारपीट व पैसे नहीं छीने। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। रात के समय पुलिस गश्त कर रही थी। हॉस्पिटल के नजदीक नाले के पास कुछ युवक झगड़ रहे थे। जिस पुलिसकर्मी पर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं उसने समझा-बुझाकर वकील को घर भेज दिया था। उसके साथ जो युवक था उसने भी इस तरह की घटना से मना किया है।



वहीं, इस मामले में डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है कि उनके पास पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट व पैसे निकाले जाने की शिकायत आई है। जिस पर जांच की जा रही है। सभी पक्षों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम के बारे में पता किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed