फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Admissions for the second preference list of graduates starts, fees will be deposited till 25

स्नातक की दूसरी वरीयता सूची के दाखिले शुरू, 25 तक जमा होगी फीस

Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Admissions for the second preference list of graduates starts, fees will be deposited till 25
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए स्नातक कक्षाओं की दूसरी वरीयता सूची के तहत विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाना शुरू कर दिया है। पहली और दूसरी वरीयता सूची को मिलाकर अब तक 328 विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है। इनमें बीए के 156, बीएससी नॉन मेडिकल के 57, बीएससी मेडिकल के 18, बीकॉम के 48, बीसीए के 28 व बीबीए के 21 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

जमा करवाए जाएंगे दस्तावेज
जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, उनसे जरूरी प्रमाण पत्र कॉलेज में लिए जा रहे हैं और उनकी जांच भी की जा रही है। अब तक विभिन्न कक्षाओं के 211 विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों की जांच और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए कॉलेज में उपस्थित हुए हैं। विद्यार्थियों से ऑनलाइन दाखिला फॉर्म की हार्ड कॉपी, दाखिला फीस की रसीद, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के सेट लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लगाई हेल्प डेस्क
नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित सभी जरूरी जानकारी मुहैया करवाई जाती है और उनका मार्गदर्शन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में हैं 1180 सीटें
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 160 बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 व बीसीए की 80 सीट हैं। इन कक्षाओं के लिए 627 विद्यार्थियों की पहली सूची जारी की गई थी और बुधवार को दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत 164 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई थी।

दूसरी वरीयता सूची के तहत जिन विद्यार्थियों का मना आया है। उसका शुल्क जमा कराने के लिए मात्र दो दिन का समय शेष बचा हुआ है।- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed