{"_id":"6834be2b1684925c820b71cb","slug":"admission-will-be-done-on-700-seats-in-iti-online-applications-will-start-from-june-6-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115032-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में 700 सीटों पर होगा दाखिला, 6 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में 700 सीटों पर होगा दाखिला, 6 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न रोजगार उन्मुखी कोर्स संचालित किए जा रहे है जिनके द्वारा युवा अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकसित कर जीवन में रोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया 6 जून से आरंभ हो रही है।
बहादुरगढ़ स्थित राजकीय आईटीआई की प्राचार्य ने बताया कि विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में कुल 700 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। आईटीआई में 8वीं, 10वीं एवं 12वीं पास आउट छात्र विभिन्न व्यवसायों में दाखिला ले सकते हैं।
इच्छुक छात्र आईटीआई में दाखिला लेकर अपने कौशल को विकसित कर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन विभाग की वेबसाइट पर 6 से 20 जून तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को देखते रहें और निर्धारित तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। छात्रों को आवेदन के समय अपना ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।