{"_id":"666a2e2eecae77ca530fefe6","slug":"admission-will-be-done-on-176-seats-in-women-iti-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107902-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला आईटीआई में 176 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला आईटीआई में 176 सीटों पर होंगे दाखिले
Thu, 13 Jun 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहादुरगढ़ में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी। महिला आईटीआई में सात कोर्स में 176 सीटें हैं।
आईटीआई की प्राचार्य मायामंती ने बताया कि इस वर्ष बहादुरगढ़ आईटीआई में प्रथम वर्ष के लिए सात ट्रेड की 176 सीटों पर दाखिला होगा। इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक की 24, बेसिक कास्मेटोलाजी की 24, कोपा की 48, फैशन डिजाइन टेक्निक की 20, सीविंग टेक्नालोजी की 20, ड्रेस मेकिंग की 20 और एसओटी (एम्ब्रायड्री) की 20 सीटें हैं।
विभाग की वेबसाइट पर छात्राएं अपना पंजीकरण करा सकती हैं। छात्राओं को आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए संस्थान में ही हेल्पडेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन
यहां पर छात्राओं के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
दाखिले के लिए छात्रा को अपने सभी शैक्षणिक (8वीं, 10वीं व 12वीं), आरक्षण, स्थाई निवास, फैमिली इन्कम आदि मूल प्रमाण पत्रों के साथ लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, निजी ईमेल आइडी, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट पासबुक और परिवार पहचान पत्र देना होगा।य