फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of shooting person shot dead after five months

व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी पांच माह बाद गिरफ्तार

Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting person shot dead after five months
गोयला कलां गांव में पांच माह पहले गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक व्यक्तिको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना बादली के तहत आने वाले गोयला कलां निवासी सुरेंद्र पुत्र उमराव की 18 जुलाई 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना बादली में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि हत्या के संबंध में मृतक के भाई नरेंद्र की शिकायत पर थाना बादली में मामला दर्ज किया गया था। सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पुनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को थाना बादली के एरिया से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन उर्फ एंटी निवासी गांव खेड़का गुर्जर जिला झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से हत्या की वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। सीआईए की टीम गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed