{"_id":"72f5affbd79a5ea8e02d4dda8f6742bc","slug":"accused-of-murder-case-on-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक की हत्या का आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मालिक की हत्या का आरोपी रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो/ बेरी (झज्जर)
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में शेरिया मार्ग पर मिट्टी के बर्तनों की फैक्ट्री के मालिक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ की जाएगी और मृतक का मोबाइल और वारदात को अंजाम देते समय पहने कपड़े को रिकवर किया जाएगा। चौकी इंचार्ज मुकेश ने बताया कि बेरी निवासी नरेश की बेरी निवासी ओमप्रकाश ने गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी को रविवार देर शाम तक गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ भी की जाएगी। मंगलवार को आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार रात को फैक्ट्री के मालिक नरेश और बेरी निवासी ओमप्रकाश फैक्ट्री के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों को नशा हो गया तो दोनों के बीच आपस में 500 रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई और झगड़ा इतना बढ़ा कि ओमप्रकाश ने नरेश को गला दबाकर हत्या कर दी।