फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused of firing with intent to kill by blocking the way

रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप

Mon, 08 Feb 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing with intent to kill by blocking the way
बहादुरगढ़। दिल्ली से बहादुरगढ़ में दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आए एक युवक का रास्ता रोककर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायर किया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ के गेट पर भी फायरिंग की।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दिल्ली के पश्चिमपुरी निवासी दिव्य अपने दोस्त निहाल विहार निवासी पुनीत के साथ ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ में रहने वाले नितिन के जन्मदिन मनाने के लिए आए हुए थे। जब वह ओमेक्स सिटी के पास एक निजी स्कूल के सामने पहुंचे तो उसी दौरान एक गाड़ी में सवार युवक ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त युवक ने आते ही उनके साथ गाली-गलौज़ करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने उसे टोका तो इस बात को लेकर वह आवेश में आ गया। इसी दौरान उक्त युवक ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। स्वयं उसने व उसके दोस्त ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में वे अपने दोस्त नितिन के पास वापस जा रहे था। वहां उन्हें बताया गया कि उक्त युवक ओमेक्स सोसायटी के गेट पर आए हैं। उन्होंने यहां सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी गाली-गलौज किया है और हवाई फायर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed