फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accused involved in the consiracy to murder arrested

डीघल में हुई हत्या की साजिश का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
accused involved in the consiracy to murder  arrested
आपसी विवाद को लेकर गांव डीघल में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की पहचान मोहित निवासी गांव धामड़ जिला रोहतक के तौर पर की गई। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक शेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांव डीघल निवासी एक व्यक्ति की हत्या के षड्यंत्र में शामिल आरोपी कोे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गांव डीघल निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया था कि उनके घर के साथ उदय सिंह उर्फ उदल निवासी डीघल का खाली प्लाट पड़ा है। घर की दीवार को लेकर उनके पड़ोसी उदय सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पंचायती तौर पर उनका आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

7 जून 2021 को दोपहर बाद उदय सिंह अपने परिवार व अन्य के साथ उनके घर के बाहर आकर गालियां देने लगा। उसके पति धर्मबीर ने गाली देने से मना किया तो वे सभी उनका दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस आए। जानलेवा हमला में लगी चोटों के कारण उसका पति धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सभी उपचार के लिए अस्पताल डीघल गए। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। वारदात में गंभीर रूप से घायल एवं रोहतक के एक निजी हॉस्पिटल में उपचाराधीन धर्मबीर निवासी डीघल की 11 जून 2021 को मौत हो गई। जिसके पश्चात थाना दुजाना में दर्ज आपराधिक मुकदमा में हत्या की धारा जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed