फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused escaped from police custody by dodging

चकमा देकर पुलिस हिरासत से आरोपी फरार

Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused escaped from police custody by dodging
बहादुरगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एक आरोपी लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसकी मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी रही। कई घंटे बाद वह पुलिस के काबू में आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

महिला थाना बहादुरगढ़ में पॉक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ था, उसमें महिला थाना की टीम ने गांव झाड़ोदा के निवासी रवि को पकड़ा था। उसे शुक्रवार को महिला थाना पुलिस की एक टीम शहर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के लिए लेकर पहुंची थी। यहां जांच से संबंधित प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने लघु शंका जाने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी शौचालय तक लेकर गया। इसी दौरान आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत के दौरान संगीन मामले में आरोपी के नागरिक अस्पताल से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला थाना के अलावा थाना शहर से पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें जुट गई। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद आरोपी आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया था। लेकिन पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और उसको पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-वसीम अकरम, एसपी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed