{"_id":"643062d20524339450070f13","slug":"accindent-in-bahadurgarh-car-collided-with-tractor-trolley-two-engineering-students-died-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Haryana: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Haryana: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों की मौत, तीन गंभीर
Sat, 08 Apr 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:07 AM IST
सार
मृतकों की पहचान रेणु नजफगढ़ दिल्ली और माणिक बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। विद्यार्थी कॉलेज में आयोजित समारोह से घर लौट रहे थे। दुल्हेड़ा के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में झज्जर रोड स्थित गांव दुल्हेड़ा के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में कार सवार इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान रेणु (22) निवासी नजफगढ़ दिल्ली और माणिक (23) निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गांव कबलाना स्थित गंगा इंटरनेशनल इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित समारोह का समापन शाम को हुआ था। विद्यार्थी और अन्य लोग घर के लिए निकले थे। स्विफ्ट कार में पांच विद्यार्थी सवार होकर घर के लिए निकले थे। वह कुछ ही दूर पहुंचे थे कि गांव दुल्हेड़ा के निकट ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। हादसे में रेणु और माणिक की मौत हो गई, जबकि खुशी, मोनिका और इशु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
खुशी को बहादुरगढ़ के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नेहरू पार्क निवासी इशु को बालाजी एक्शन अस्पताल दिल्ली और नजफगढ़ की मोनिका को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन