फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accident, youngester died, jam, jhajjar news, jhajjar

हाई वोल्टेज करंट से किशोर की मौत, लोगों में गुस्सा

Tue, 01 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident, youngester died, jam, jhajjar news, jhajjar

गांव बुपनियां में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना से न केवल परिवार बल्कि आस-पड़ोस के लोग भी सकते में हैं। घरों की ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर अब ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बिजली निगम के कर्मचारियों पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

यहां के निवासी धर्मपाल मजदूरी करता है। उसके दो लड़के व एक लड़की है। उसका छोटा बेटा कृष्ण (16) जो कि गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम को जब बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे तभी उनकी बॉल मकान की छत पर चली गई। जब कृष्ण छत पर चढ़ने लगा तो उसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर दौड़े। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस से जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अनुराग ने बताया कि मृतक के पिता धर्मपाल के बयान पर घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम पर अनदेखी का आरोप

बुपनियां निवासी सत्ते, अनिल, सुरेश, मुकेश सहित कई अन्य ने बताया कि गांव में अनेक मकानों की छतों से कुछ फुट ऊंचाई से हाई वोल्टेज करंट की लाइन रही है। इससे यहां हादसा होने का डर लगातार लोगों को सताता रहता है। उन्होंने बताया कि जब भी छत पर चढ़ना हो तो करंट लगने का अंदेशा बना रहता है। बिजली निगम अधिकारियों को कई बार छतों के ऊपर से तारों को हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed