फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accident

टायर फटने से अनियंत्रित हुआ डंपर, पहले ट्रांसफार्मर को मारी टक्कर फिर बाइक सवार दो को कुचला

Wed, 06 Nov 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident
शहर के डायवर्जन रोड पर सामान्य अस्पताल के गेट के पास डंपर का टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित हो गया था। अनियंत्रित होने के बाद डंपर ने सबसे पहले बिजली के ट्रांसफार्मर को टक्कर मारी और इसके बाद बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इसके बाद डंपर सड़क के साथ बह रहे गंदे नाले में जा गिरा। लोगों की सहायता से पुलिस ने नाले में पड़े डंपर चालक को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के केबिन से निकलवाया और उसे सामान्य अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिचालक को रही असमंजस की स्थिति
नाले में गिरे डंपर के केबिन में परिचालक के होने की आशंका को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दो हाईड्रा क्रेन व एक परिवहन विभाग की क्रेन को मौके पर बुलाया। तीनों क्रेनों के सहयोग से डंपर को ऊपर उठाया गया। लेकिन जब उसके केबिन में देखा गया तो कोई आदमी उसके अंदर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति
सड़क दुर्घटना होने के बाद डायवर्जन रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने वाहनों को तलाव चौक व धौड़ चौक से डायवर्ट कर दिया था। वहीं घटनास्थल पर भी दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी और घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जब डंपर में कोई आदमी नहीं मिला और स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई तो क्रेनों को वापस भेजा गया और पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ सामान्य अस्पताल में पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि कमांडेंट सुरेश फौगाट व एएसआई जगबीर सिंह के दो-दो बच्चे हैं। सुरेश फौगाट के एक बेटा एक बेटी और जगबीर के दोनों बेटे हैं।
घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed