{"_id":"57c48e33f7a5b1f28f89ca53906afe6e","slug":"aasha-workers-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स ने कृषि मंत्री के आवास पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स ने कृषि मंत्री के आवास पर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कृषि मंत्री के आवास पर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सीएम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान अनीता भागलपुरी ने की। संचालन जिला सचिव किरण बहराणा ने किया। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश मातनहेल ने कहा कि 20 अगस्त को करनाल में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया गया था। 5 सितंबर को मुख्यमंत्री ने आशा वर्कर्स की मांग 10 दिन में पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करना तो दूर की बात, उसके बाद 618 आशा को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ये अन्याय किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र जुलाना, सतबीर कादियान, जयपाल गुढ़ा, दिलबाग दलाल, अफलातून, रणबीर खटक, आजाद सुहाग, महाबीर, सीटू नेता रामचंद्र यादव, सरोज दुजाना आदि मौजूद रहे।