फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A massive fire broke out in two factory warehouses in the modern industrial area.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के दो फैक्टरी गोदाम में लगी भीषण आग

Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in two factory warehouses in the modern industrial area.
फोटो 67: बाईपास पर झाड़ौदा बॉर्डर पर लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में स्थित दो फैक्टरी गोदाम में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस आग में गोदाम में रखा वेस्ट जलकर राख हो गया। सूचना फायर ब्रिगेड को मिली तो फायर ब्रिगेड कर्मी तुरंत आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे। देर रात तक कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी स्थित प्लाट नंबर 1820 ए और बी में आग लग गई। शनिवार को फैक्टरी में कर्मचारी नहीं थे। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के लिए दीया लगाया गया था। आशंका है कि इसी कारण यहां पर आग लगी होगी। देर रात तक आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। गोदाम के अंदर प्लास्टिक अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई। फायर ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि आग बुझाने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आग कैसे और क्यों लगी। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन

फोटो 67: बाईपास पर झाड़ौदा बॉर्डर पर लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।

फोटो 67: बाईपास पर झाड़ौदा बॉर्डर पर लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed