फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A handle with smack

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्मैक के साथ एक काबू

Wed, 19 Jun 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
A handle with smack
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक के साथ काबू किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवम मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह एक खाली ग्राउंड के नजदीक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना परर थाना पुलिस खाली ग्राउंड बराही रोड पहुंची तो वहां पर लड़का खड़ा दिखाई दिया। उसे पुलिस टीम ने काबू किया। उसके पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। इसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। इसका वजन करने पर 1.75 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान शिवम निवासी डिग्गी वाला रोड कमल विहार लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed