फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A farmer died on the Dhansa border during the movement

आंदोलन के दौरान ढांसा बॉर्डर पर हुई एक किसान की मौत

Mon, 08 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
A farmer died on the Dhansa border during the movement
बादली। ढांसा बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर रविवार को एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने से किसान बेहोश होकर गिर गया। किसानों ने उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से धरनास्थल पर बनाई गई ओपीडी पर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। साथी किसान उसे जाफरपुर अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक किसान झज्जर के गुढ़ा गांव का रहने वाला कर्मवीर था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। करीब 48 वर्षीय कर्मवीर पिछले कई दिनों से ढांसा बॉर्डर पर जारी किसानों के धरनास्थल में पहुंचता था। रविवार की सुबह भी वह किसान आंदोलन में पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द शुरू हो गया। कर्मवीर ने अन्य किसान साथियों को सीने के दर्द की बात से अवगत करवाया तो उन्होंने उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाई गई ओपीडी में पहुंचाया। ओपीडी में पहुंचने पर किसान कर्मवीर अचानक बेहोश हो गया। ओपीडी में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद किसान को रेफर कर दिया। किसान उसे दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। हालांकि किसान को एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। किसान की मौत के बाद ढांसा बॉर्डर पर नेताओं ने भाषण भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed