फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसानों ने बंजर जमीन के सदुपयोग की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी

किसानों ने बंजर जमीन के सदुपयोग की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी

Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने बंजर जमीन के सदुपयोग की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जलभराव के कारण सेमग्रस्त भूमि के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार की वाप्कोस कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट किसानों ने उपायुक्त को सौंपी। सामाजिक संस्था मनीषा सांगवान फाउंडेशन ने बंजर हुई जमीन के समाधान की तकनीक बताई। फाउंडेशन का कहना है कि अगर रिपोर्ट के अनुसार कार्य किया जाएगा तो जल्द ही क्षेत्र की बंजर भूमि के हालात सुधरेंगे और किसानों का फायदा होगा। चरखी दादरी के दर्जनों गांवों की करीब तीन हजार एकड़ जमीन पर लगातार जलभराव के कारण सेमग्रस्त भूमि बंजर हो चुकी है। इसके कारण यहां के किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

सेमग्रस्त और बंजर भूमि पर करीब 8-9 वर्षों से बिजाई नहीं होने के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका समाधान करने के लिए सामाजिक संस्था मनीषा सांगवान फाउंडेशन ने पहल कर केंद्र सरकार की वाप्कोस कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा जमीन का सर्वेक्षण करवाया था। विशेषज्ञों की टीम ने जलभराव और सेमग्रस्त हो चुकी जमीन का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। संस्था चेयरपर्सन मनीषा सांगवान के साथ गांव इमलोटा, मोरवाला, बिगोवा, भागवी और अचीना आदि गांवों के किसान दादरी के उपायुक्त अजय तोमर से मिले और विशेषज्ञों की रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने अनुरोध किया कि अगर रिपोर्ट के अनुसार कार्य किया जाए तो जिले की हजारों एकड़ भूमि का सुधार हो सकता है। मनीषा सांगवान ने बताया कि जमीन बंजर होने के कारण किसान परेशान हैं। ऐसे में प्रशासन के माध्यम से रिपोर्ट सरकार तक पहुंचती है और उसका स्थायी समाधान होता है तो उनके खेत सुधर जाएंगे। इस क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि बंजर हो चुकी है। इस कारण किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। इस जमीन का सदुपयोग करने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत वाप्कोस कंपनी से संपर्क करके एक्सपर्ट टीम द्वारा सर्वे करवाया। विशेषज्ञों की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को भविष्य में जमीन का सदुपयोग करने की योजना बनाई जा सकेगी। रिपोर्ट में प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजी है। इस मौके पर पूर्व सरपंच धर्मबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन सुनील यादव अचीना, बलवंत नंबरदार, हरिओम शर्मा, बिजेंद्र सिंह, माईराम मोरवाला, महताब सिंह, कृष्ण झिंझर, पूर्व सरपंच कलीराम, पारस लोहरवाड़ा, आजाद सिंह व जीता राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed