फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धरना रहा जारी, आज डीसी से फिर बैठक करेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

धरना रहा जारी, आज डीसी से फिर बैठक करेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 15 Mar 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
धरना रहा जारी, आज डीसी से फिर बैठक करेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन का कलेक्टर रेट बढ़वाने की मांग के लिए रामनगर गांव के पास 17 गांवों के किसानों धरना वीरवार को भी जारी रहा। किसान 26 फरवरी से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को डीसी के साथ हुई बैठक के बाद किसान कुछ संतुष्ट नजर आए थे और अब उनकी नजर शुक्रवार को होने वाली बैठक पर टिकी है। किसान प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि शुक्रवार को वो उपायुक्त के सामने ऐसे दस्तावेज पेश करेंगे जिनसे साबित हो जाएगा कि तय किया गया कैश अवॉर्ड ठीक नहीं है और किसानों की मुआवजा राशि बढ़वाने की मांग जायज है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 17 गांवों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में है। इन जमीनों के मालिक किसान तय कलेक्टर रेट से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें प्रति एकड़ दो करोड़ रुपये मुआवजा राशि दी जाए। इसे लेकर 26 फरवरी से किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। वहीं, एसडीएम से दो वार्ता विफल रहने के बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर से मुलाकात की थी। इस बैठक में एनएचएआई अधिकारी भी मौजूद थे। करीब आधा घंटा चली बैठक के बाद बाहर किसानों ने उपायुक्त के रवैये को सकारात्मक बताया था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शुक्रवार को उपायुक्त ने उन्हें बैठक के लिए दोबारा बुलाया है। बैठक में ऐसे दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि किसानों के लिए तय मुआवजा राशि बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed