{"_id":"5c8956b9bdec221465558064","slug":"91552504505-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेलपा में नाला निर्माण पर ग्रामीण और पंचायत आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेलपा में नाला निर्माण पर ग्रामीण और पंचायत आमने-सामने
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बादली। गांव पेलपा में बनाए जा रहे निकासी नाले को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के कुछ लोग व पंचायत आमने-सामने हो गए हैं। लोगों का कहना है कि नाला गलत तरीके से बनाया जा रहा है, जबकि पंचायत कहती है कि नाला सरकारी जमीन पर बनाया जा रहा है। विवाद बढ़ा तो पंचायत ने खुदाई कार्य रुकवा दिया। अब फिर से पैमाइश करवाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कार्य शुरू होगा।
ग्रामीण मनोज, अमित, राहुल, प्रमिला, संतोष और डीसी का कहना है कि ग्राम पंचायत मनमाने तरीके से नाले का निर्माण करवा रही है। रास्ता छोड़कर खाली प्लॉटों से खुदाई कार्य करवाने के प्रयास में है। यदि नाला बनवाना है तो सरकारी जमीन पर बनवाया जाए, उनकी जमीन को क्यों छेड़ा जा रहा है। वहीं ग्राम सरपंच प्रतिनिधि महावीर का कहना है कि गली के किनारे जिस जगह पर नाला बनाया जाना है, वहां कुछ लोगों ने कब्जे किए हैं। रास्ते की चौड़ाई 33 फुट है और 33 फुट में ही नाले का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण कब्जों को नहीं छोड़ना चाहते और निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। अब वह नाला निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करेंगे और रास्ते की पैमाइश की मांग भी करेंगे।
पानी निकासी न होने से लोग परेशान
गंदे पानी की निकासी न होने से गांव की गलियों में गंदगी का आलम बना रहता है। काफी समय से लाडपुर मोड़ स्थित बस्ती का हाल बेहाल है, क्योंकि बस्ती के पास ही गांव के आधे हिस्से का गंदा पानी भरा रहता है। हालत यह है कि ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना है। राहगीरों को निकलने का रास्ता नहीं और खाली प्लॉटों में भी पानी भरा हुआ है। इस समस्या के समाधान के लिए नाले का निर्माण शुरू किया गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नाला निर्माण पर एतराज जताया है। पंचायत की ओर भी पैमाइश के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव की प्रति मिलते ही पैमाइश करवाई जाएगी। निर्माण कार्य न तो किसी के प्लॉट में किया जाएगा और न ही ग्रामीणों को रास्ते पर कब्जा करने दिया जाएगा।
रामकरण शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी।