फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ पहुंचे क्रिकेटर मुनाफ पटेल

बहादुरगढ़ पहुंचे क्रिकेटर मुनाफ पटेल

Wed, 13 Mar 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पहुंचे क्रिकेटर मुनाफ पटेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवी सिकंदर मान की ओर से किया गया है। इसमें कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। मंगलवार को आयोजित मैच में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेटर मुनाफ पटेल पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाएं। उन्होंने खिलाड़ियों को बालिंग व बैटिंग के अलावा अनेक बारीकियां भी बताई। इसके बाद उन्होंने मैच का शुुभारंभ करवाया। मंगलवार को पहला मैच बालाजी क्रिकेट एकेडमी व विद्या जैन एकेडमी दिल्ली के बीच खेला गया। विद्या जैन एकेडमी की टीम ने पहले खेलते हुए 40 ओवरों में 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट एकेडमी की टीम 8 विकेट पर 180 रन बना पाई। इस मौके पर समाजसेवी सिकंदर मान ने कहा कि खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि हार का सबक लेते हुए भविष्य में कड़ी मेहनत करने पर ध्यान देना चाहिए। एकेडमी के कोच राकेश चोपड़ा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही है। हर मैच 40 ओवर का है। सभी टीमों को तीन ग्रुपों में बांटा गया है। तीन लीग मैचों के बाद एक नॉक आउट मैच होगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed