फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बस स्टैंड के सामने से ऑटो चुराने के आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच वारदातें कबूली

बस स्टैंड के सामने से ऑटो चुराने के आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच वारदातें कबूली

Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने से ऑटो चुराने के आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच वारदातें कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बस स्टैंड के सामने से समसपुर निवासी एक व्यक्ति का ऑटो चोरी करने के आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भिवानी की हनुमान ढाणी निवासी राहुल के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भिवानी और हिसार जिले में चोरी की पांच वारदात कबूल की है। पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। सिटी थाने में दी शिकायत में समसपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह दादरी शहर में ऑटो चलाकर अपना गुजर-बसर कर रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह बस स्टैंड रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड के समीप एक चाय की दुकान पर रुक गया। उसने अपना ऑटो बस स्टैंड के गेट के समीप खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद जब वह मेन गेट के पास पहुंचा तो उसे ऑटो चोरी मिला। उसने पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। टैंपो के बारे में सुराग न लगने पर पीड़ित थाने पहुंचा और लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान हनुमान ढाणी निवासी राहुल का नाम सामने आया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसे कोर्ट में पेश किया। आरोपी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को एसआई राजबीर सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।

भिवानी में भी आरोपी पर चार केस दर्ज
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांच चोरी की वारदातें भिवानी और हिसार जिले में की है। भिवानी में उस पर चोरी के चार और हिसार में एक मामला दर्ज है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खुलासे के बाद हिसार और भिवानी पुलिस से भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन


समसपुर निवासी कृष्ण ने ऑटो चोरी की शिकायत पुलिस को सौंपी थी। इसके आधार पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी राहुल को दादरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर हमने लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर सिंह, एसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed