{"_id":"5b6df9974f1c1b9f3e8b63ff","slug":"91533933975-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बालोर रोड पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बालोर रोड पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर के बालोर रोड पर कॉलेज के सामने जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर वाल्व लगाने के लिए विभाग की ओर से गड्ढा खोदा गया था। जिसे कई दिनों बाद भी बंद नहीं किया गया है। यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीन-चार दिन में यहां पर वाल्व लगाई जाएगी। इसके लिए कंपनी को ऑर्डर किया गया है।
यहां के निवासी विजय कुमार, वजीर सिंह, सुमेर शर्मा, दयानंद कुमार ने बताया कि बालोर रोड पर कालेज के सामने 20-25 दिन पहले पानी की लाइन पर वाल्व लगाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। जिसे आज तक भी बंद नहीं किया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन आते-जाते हैं। इससे हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। विभागीय अधिकारियों को कई बार इस संबंध में शिकायत दी गई है। मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते वाल्व नहीं लग पाई है। लोगों ने एक बार फिर विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि यहां पर जल्द से जल्द वाल्व लगाई जाए ताकि कोई हादसा न हो।
इन कॉलोनियों में होती है पानी की सप्लाई
बालोर रोड पर जहां वाल्व लगाया जाना है। इस लाइन से कालरा कालोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, आर्य नगर फेस-2, आनंद नगर, संजय कालोनी, बैंक कालोनी, मितराऊ रास्ता, नजफगढ़ रोड समेत अन्य कालोनियों में पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
यह बोले अधिकारी
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल कुमार का कहना है कि वाल्व के लिए आर्डर किया गया है। तीन-चार दिनों में वाल्व आ जाएगी। उसके बाद यहां पर वाल्व लगा दी जाएगी।