फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक गली में पांच सीवरेत मैनहॉल कर रहे ओवरफ्लो, विभाग नहीं कर रहा समाधान

एक गली में पांच सीवरेत मैनहॉल कर रहे ओवरफ्लो, विभाग नहीं कर रहा समाधान

Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक गली में पांच सीवरेत मैनहॉल कर रहे ओवरफ्लो, विभाग नहीं कर रहा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांधी नगर में एक ही गली के पांच सीवरेज मैनहोल पिछले लंबे समय से ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके चलते सीवरेज का दूषित पानी घरों के सामने फैला हुआ है। वार्ड वासियों द्वारा कई बार विभाग को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन समाधान की तरफ अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते वार्ड वासियों में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पिछले करीब 20 दिनों से राहगीरों को गली में जमा दूषित और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
वार्ड वासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लंबे समय ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। गांधी नगर स्थित अग्रसेन धर्मशाला के साथ लगती गली में पिछले पांच माह से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवरेज का दूषित पानी काफी लंबे समय तक घरों के सामने गली में जमा है। स्थानीय लोगों को घर से बाहर निकलने पर अपना पहला कदम ही दूषित पानी में ही रखना होता है। गली में दूषित पानी फैला रहने से छोटे बच्चें भी घर से बाहर नही निकल रहे हैं। वार्ड पार्षद समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोगों के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा चुके है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी स्थाई समाधान नही हो पाया है। काफी जद्दोजहद के बाद पहुंचे सफाई कर्मचारी भी केवल खानापूर्ति कर अपने कार्य से पल्ला झाड़कर चले गए।
विज्ञापन


निजी खर्च पर सीवरेज कार्य करवा चुके लोग
बहुत समय पहले गली के लोगों ने पचास रुपये प्रति घर एकत्र कर 125 मीटर लंबी गली में सीवरेज लाइन की समस्या को दुरुस्त कराया था। अब जन स्वास्थ्यय विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद कुमार, वार्ड दो

-कई बार शिकायत करने के बाद ही कोई सफाई कर्मचारी सीवरेज को संभालने के लिए आता है। कर्मचारी सीवरेज में फंसे कचरे को बांस के सहारे आगे कर देते है और अपना पल्ला झाड़कर चले जाते है। एक-दो दिन बाद ही समस्या फिर बन जाती है।
नरेंद्र गुप्ता, वार्ड दो

-लंबे समय तक गली में दूषित पानी फैला रहने से मच्छर पनपने लगे हैं। विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पउ़ रही है। विभाग को कई दफा शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
श्यामलाल, वार्ड दो

- बरसात के दिनों में तो गली के हालात और भी बुरे हो जाते है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से कई दिनों तक बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती। ऐसे में यहां से गुजरने वाले बुजुर्ग व बच्चे कई बार गिरकर घायल होते रहते हैं लेकिन विभाग के कानों पर जूं भी नही रेंगती।

शुभम, वार्ड दो


विभाग ने इस संबंध में प्लानिंग तैयार कर ली है। जल्दी ही वार्ड में सुपर शकर मशीन लगवाकर सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। वार्ड के लोगों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
मुकेश कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed