फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लापता बालक का सुराग नहीं

लापता बालक का सुराग नहीं

Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लापता बालक का सुराग नहीं
बहादुरगढ़। घर से पार्क में टहलने के लिए निकला बैंक कॉलोनी निवासी एक बालक दो दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा है। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश चुके हैं, मगर उसका कुछ सुराग नहीं लग पाया है। अब परिजनों ने पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना में बैंक कालोनी निवासी कामेश्वर ने कहा है कि उसका बेटा रवि (14) छठी कक्षा का छात्र है। गत 10 जुलाई को पार्क में टहलने के लिए निकला था, मगर वापस नहीं आया। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। हरेक संभावित स्थानों और परिचितों की यहां तलाशने के बावजूद उसका कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश करने में मदद करे। उधर, मामले के जांच अधिकारी अनिल ने कहा कि परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। तमाम चौकी थानों में सूचना जारी कर दी गई है। सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही बालक को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed