फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   23 घंटे ब्रेक डाउन रही जलघर की हॉट लाइन, तीन गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित

23 घंटे ब्रेक डाउन रही जलघर की हॉट लाइन, तीन गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित

Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
23 घंटे ब्रेक डाउन रही जलघर की हॉट लाइन, तीन गांवों की पेयजल सप्लाई प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां।
सरकार द्वारा जलघरों में 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के लिए हॉट लाइन की सुविधा दे रखी है, लेकिन बिजली निगम की अनदेखी इस सुविधा पर पलीता लगा रही है। पिछले 23 घंटे तक बौंदकलां, बौंदखुर्द व ऊण गांव के जलघर में बिजली नहीं आने के कारण पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। शनिवार सुबह ही इन जलघरों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई है।
33 केवीए सब-स्टेशन सांजरवास से लेकर बौंदखुर्द, बौंदकलां व ऊण गांवों के जलघरों को जन स्वास्थ्य विभाग ने हॉट लाइन से कनेक्ट करवा रखा है। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तीनों जलघरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस बारे में बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचित करने बाद भी शुक्रवार रात्रि तक भी जलघरों में बिजली नहीं आई। इसके चलते शुक्रवार व शनिवार सुबह भी इन गांवों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी जबकि जलघरों में वाटर टैंक पानी से लबालब है। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे बिजली निगम के कर्मचारियों ने जलघर की हॉट लाइन को दुरुस्त करके बिजली सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन

जलघरों की लाइन को ठीक करवा दिया है: जेई
फीडर प्रबंधक जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि जलघर की लाइन ब्रेक डाउन थी। शनिवार सुबह ही निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढकर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed