{"_id":"5abbe7b94f1c1bf3298b46ee","slug":"91522263993-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व इनेलो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व इनेलो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे: श्रुति चौधरी
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और इनेलो एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : श्रुति चौधरी
चरखी दादरी। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का कहना है कि भाजपा और इनेलो दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं और इनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है। किसान, युवा, कर्मचारी, छोटे दुकानदार समेत सभी वर्ग भाजपा के शासन में हताश और परेशान हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आगामी चुनावों में भाजपा नेताओं को जनता का सामना करना मुश्किल हो जाएगा। चौधरी बुधवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुण्यतिथि पर उनकी फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रुति चौधरी ने कहा कि आज किसान अपनी खून पसीने से सिंचित सरसों की फसल को निर्धारित एमएसपी पर बेचने के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। सरकार ने जो नाजायज शर्तें लगाई हैं उन्हें पूरा करने बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है जिसका खामियाजा किसान वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है इसीलिए कार्यकर्ताओं की अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए और सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़े। निश्चित तौर पर 2019 के चुनावों में हरियाणा के साथ केंद्र में भी कांग्रेस पार्टी वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रतिदिन हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराध घटित हो रहे हैं पर सत्तासीन लोगों की आंखों पर पर्दा पड़ा हुआ है। निरंकुश घटनाओं के कारण जनता में भय का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सुरेंद्र परमार, राजू मान, अजीत सिंह फौगाट, रणधीर घिकाड़ा, प्रवीण चेयरमैन, सुरेंद्र जाखड़ आदि उपस्थित थे।