फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इंद्रधनुष ग्राम योजना : अंत्योदय के साथ-साथ सामाजिक विकास को समर्पित अनूठी पहल

इंद्रधनुष ग्राम योजना : अंत्योदय के साथ-साथ सामाजिक विकास को समर्पित अनूठी पहल

Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
इंद्रधनुष ग्राम योजना : अंत्योदय के साथ-साथ सामाजिक विकास को समर्पित अनूठी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की पहल पर इंद्रधनुष ग्राम योजना के लिए ग्राम पंचायतें इसी माह 25 तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। गांव की उपलब्धियों के आधार स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए सात अलग-अलग श्रेणियों के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिस भी पंचायत को सात रंग के स्टार मिलेंगे उसे योजना के तहत इंद्रधनुष ग्राम का दर्जा मिलेगा और विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष अनुदान मिलेगा।
हरियाणा सरकार द्वारा क्रियांवित की जा रही इंद्रधनुष ग्राम पंचायत योजना का उद्देश्य गांव के समुचित विकास करना है। विकास में भौतिक के साथ-साथ सामाजिक आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणी में सात रंग निर्धारित किए गए। अंत्योदय की भावना पर आधारित इंद्रधनुष ग्राम योजना के तहत विकास के मॉडल में समाज के हर वर्ग को शामिल करना है। विकास की परिकल्पना को निर्माण के अतिरिक्त लिंगानुपात, सामाजिक सौहार्द, जनभागीदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के स्तर में सुधार लाने जैसे विषय इस योजना के तहत शामिल किए गए। अपनी तरह की इस अनूठी योजना का उद्देश्य ग्राम के विकास को हर स्तर पर आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

अंतर जिला समिति करेगी पंचायत के दावे की जांच
इंद्रधनुष ग्राम पंचायत योजना के तहत सभी ग्राम पंचायत 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के उपरांत पंचायत के दावे की समीक्षा अंतर जिला समिति करेगी। एक जिला की समिति दूसरे जिले में जाकर यह काम करेगी। यह समिति 23 मार्च तक अपनी रिपोर्ट के आधार गांवों को स्टार रेटिंग प्रदान करेंगी। यह स्टार विभाग की वेबसाइट पर दर्ज ग्राम पंचायत के साथ तथा गांव के बाहर लगाए जाएंगे। जिस गांव को विभिन्न श्रेणियों में सात रंग मिलेंगे उस गांव को इंद्रधनुष यानि रेनबो ग्राम का दर्जा मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

हर श्रेणी के लिए मिलेगा अलग रंग का स्टार
इंद्रधनुष ग्राम योजना के तहत सुशासन के लिए सुनहरी रंग, विकास में सहभागिता के लिए सिल्वर, लिंगानुपात में बराबरी के लिए गुलाबी, परानी न जलाने वाले तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले गांव को हरा रंग, स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गांव को सफेद रंग, अपराध मुक्त और सामाजिक सद्भाव वाले गांव को भगवा रंग तथा जिस गांव में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में ड्रॉप आउट की दर सबसे कम होगी उसे आसमानी रंग का स्टार मिलेगा। ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न श्रेणियों के लिए किए जाने वाले आवेदन के उपरांत हर स्टार के लिए समिति रेटिंग प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed