फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यूं तो एसपी साहब आपके घर में घुस जाएंगें कब्जाधारी....

यूं तो एसपी साहब आपके घर में घुस जाएंगें कब्जाधारी....

Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
यूं तो एसपी साहब आपके घर में घुस जाएंगें कब्जाधारी....
यूं तो एसपी साहब आपके घर में घुस जाएंगे कब्जाधारी ...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन जनता दरबार में अवैध कब्जों और ओवर लोडिंग की शिकायतों से सीएम मनोहरलाल खट्टर नाराज नजर आए। दरबार में करीब 350 फरियादियों ने उनके सामने न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने एसपी सुनील दलाल पर चुटकी लेकर कहा कि अगर अवैध कब्जों को नहीं रोका गया कब्जाधारी आपके घर में घुस जाएंगे। जिले में धड़ल्ले से चल रही ओवरलोडिंग पर संज्ञान लेकर सीएम ने जल्द से जल्द इस मिलीभगत के खेल को बंद करने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश के नवगठित जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने का दावा किया है। सीएम ने पत्रकार में कहा कि जिला उपायुक्त से विभागों और अधिकारियों की कमी की रिपोर्ट तलब कर ली है। जल्द ही अधिकारियों और बिल्डिंगों की कमी को जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। सीएम ने दादरी के लिए जल्द ही विशेष बजट जारी करने का भी आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी शहरों में सैन समाज की धर्मशाला होनी चाहिए। इस दिशा में सरकार कार्य योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने दादरी में होम गार्ड की एक यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा चरखी दादरी में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान की। जनता दरबार में दादरी के सैन समाज से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष दादरी में सैन समाज की धर्मशाला बनाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दादरी ही नहीं पूरे प्रदेश का मामला है। प्रदेश के सभी शहरों में सैन समाज की धर्मशाला बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसको लेकर कार्य योजना तैयार कर रही है। जनता दरबार में शमशान भूमि की मरम्मत और रखरखाव को लेकर रखी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही एक योजना लागू करने जा रही है, जिसके बाद शमशान भूमि की मरम्मत और उसके रखरखाव का कार्य पंचायती राज से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गैस कनेक्शन आवंटन की सुनवाई कर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गैस कनेक्शन के मामले में जांच करें और यदि गैस कनेक्शन आवंटन मामले में कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करें। शौचालय निर्माण से संबंधित एक शिकायत का निपटारा कर उन्होंने कहा कि खुले में शौच मुक्त करने के नाते शौचालय निर्माण के अनुदान की जांच करवाएं। उन्होंने डांडमा गांव के बस स्टैंड और जयश्री गांव में हुए अवैध कब्जे को छुड़वाने के भी आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पालडी गांव के ग्रामवासी यदि अपने गांव का पूरा बिजली का बिल भर देते हैं तो इन्हें 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए और इस गांव का फीडर भी अलग रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप दीक्षित, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया, सोमवीर सांगवान, प्रदेश सचिव डॉ. किरण कलकल, सतेंद्र परमार, ओमप्रकाश मान, डॉ. संजीव मडिया, दयाराम जांगडा, आयुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम ओमप्रकाश, नगराधीश मनीष फौगाट, सीएमजीजीए प्रमोद रतूड़ी मौजूद रहे।

जनता दरबार में सुशासन सहयोगी पर लगाए फरियादी ने आरोप
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित खुले दरबार में फरियादियों ने जहां अफसरों की आमजन की समस्याओं के प्रति नजरअंदाजी पर सवाल उठाए तो वहीं सांठ-गांठ से ओवरलोडिंग के आरोप भी अधिकारियों पर लगे। इस दौरान एक फरियादी ने तो सुशासन सहयोगी पर ही सांठ-गांठ कर वसूली करने के आरोप जड़ दिए। फरियादी ने मुख्यमंत्री को एक लिखित शिकायत भी सौंपी, जिस पर संज्ञान लेकर सीएम ने जांच का आश्वासन दिया।

फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों पर जांच के आदेश
जनता दरबार में सीएम के सामने दूसरी शिकायत फरियादी ने अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री करवाने की रखी। इस पर संज्ञान लेकर सीएम ने नगर परिषद अधिकारियों और जिला राजस्व अधिकारी को तलब कर उनका पक्ष भी जाना। सीएम उनके पक्ष से संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने जिला उपायुक्त विजय सिद्प्पा को इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

.....तो क्या नंदीशाला में हर रोज मर रहे पशु!
अधिवक्ता संजीव तक्षक ने भी सीएम के सामने नंदीशाला में पकड़े पशुओं की हर रोज हो रही मौत संबंधी शिकायत रखी। अधिवक्ता ने बताया कि हर रोज नंदीशाला में दो से तीन पशु मर रहे हैं जिन्हें रातोंरात वहां तैनात कर्मचारी मिट्टी दे देते हैं। इस पर संज्ञान लेकर सीएम ने नगर परिषद सचिव संजय यादव से भी इस संबंध में सवाल-जवाब किए। सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने गांव बलकरा के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत का मुद्दा भी उठाया। इस पर सीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की। एक्सईएन ने बताया कि अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसी कारण पेयजल किल्लत है। सीएम ने पुलिस बल की मदद लेकर तुरंत प्रभाव से पेयजल अंडर ग्राउंड पेयजल लाइन बिछाने के आदेश दिए।

एएफएसओ का मिला फॉल्ट तो करो कार्रवाई
सीएम के सामने एक फरियादी ने गैस कनेक्शन आवंटन में खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक बोर्ड के अधिकारियों पर भेदभाव के आरोप जड़े। फरियादी की शिकायत पर सीएम ने डीएफएससी को मामले की जांच के आदेश दिए। सीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज करने के बाद विभाग की तरफ से कोई स्लिप नहीं दी गई है और इस मामले की जांच की जाए। अगर इसमें एएफएसओ का फॉल्ट मिलता है तो उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाएं।

या तो पंचायत सदस्यों पर या फिर महिला सरपंच पर करो कार्रवाई
सीएम के सामने एक सरपंच प्रतिनिधि ने कुछ पंचायत सदस्यों पर विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए। इस पर सीएम ने डीडीपीओ को मामले की जांच के आदेश दिए और सरपंच प्रतिनिधि के आरोपों में सच्चाई मिलने पर ऐसा करने वालों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। सीएम ने स्पष्ट हिदायत दी कि अगर महिला सरपंच का फॉल्ट मिलता है तो उसे भी सस्पेंड किया जाए।


लाइनमैन मांग रहा जला मीटर बदलवाने के 4000
सीएम के सामने एक फरियादी ने गलत बिजली बिल को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई। इस पर सीएम ने उसके पिछले बिजली बिलों की जांच की तो बिल राशि 2000 तक ही थी जबकि मौजूदा बिल राशि 18000 रुपये दर्शाई गई थी। फरियादी ने कहा कि उसका बिजली मीटर पिछले महीने जल गया था और लाइनमैन इसे बदलने के 4000 रुपये मांग रहा है। इस पर सीएम ने निगम के एसई को मामले की जांच कर भ्रष्टाचार फैलाने वाले लाइनमैन पर कार्रवाई के व फरियादी के बिजली बिल को दुरुस्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed