{"_id":"59d92b034f1c1bda538b6305","slug":"91507404547-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ आयोजित
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में दौड़े दो हजार युवा
चरखी दादरी।
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में जिला चरखी दादरी पुलिस की ओर से शनिवार को जनता कॉलेज दादरी के बलिदान स्टेडियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। विधायक सुखविंद्र सिंह माढ़ी ने हरी झंडी दिखाकर करीब दो हजार युवाओं को दौड़ के लिए रवाना किया। मैराथन दौड़ महेंद्रगढ़ चौक, लोहारू चौक, घिकाड़ा बाईपास, उत्सव गार्डन, घिकाड़ा टी-प्वाइंट, पुरानी तेजाब फैक्ट्री, परशुराम चौक, झाडू़ सिंह चौक, नजदीक रंगीला हनुमान मंदिर होते हुए वापस बलिदान स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस अवसर पर डीसी विजय कुमार सिद्प्पा, एसपी सुनील दलाल, डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा, सिटी एसएचओ विकास ओहलान व बीईओ जयप्रकाश सभरवाल आदि मौजूद रहे।
11 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में रवि कुमार निवासी अकेहड़ी मदनपुर जिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतीश निवासी सासरौली ने द्वितीय व लोकेश निवासी रावलधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 1000 रुपये का नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र, द्वितीय विजेता को 500 रुपये नगद राशि और प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। लड़कियों के वर्ग में अनिता चाहर निवासी स्टेडियम रोड प्रथम रही है। डीसी विजय कुमार व एसपी सुनील दलाल ने दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।