फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेना भर्ती रैली: गबरूओं की फूली सांसें, 3000 में से 270 ही दौड़ कर पाए पास

सेना भर्ती रैली: गबरूओं की फूली सांसें, 3000 में से 270 ही दौड़ कर पाए पास

Thu, 05 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली: गबरूओं की फूली सांसें, 3000 में से 270 ही दौड़ कर पाए पास
सेना भर्ती:
विज्ञापन

तीन हजार में से केवल 270 ने पूरी की दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चरखी के एससीआर स्कूल में चार जिले की सेना भर्ती रैली का बुधवार को आगाज हुआ। भर्ती रैली के पहले दिन ही युवाओं की सांसें फूलती नजर आई। भिवानी तहसील के करीब 3000 युवाओं में से 270 ही दौड़ की प्रक्रिया को पूरी कर पाए। दौड़ पास करने वाले इन युवाओं में से 13 अन्य शारीरिक माप दंड पास नहीं कर पाए और उन्हें भर्ती रैली से बाहर होना पड़ा। वहीं, भर्ती रैली में मैदान फतेह करने वाले भिवानी तहसील के 257 युवाओं का आज मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। इस दौरान उनका डोप और यूरिन टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके अलावा वीरवार को लोहारू व तोशाम तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया होगी। प्रक्रिया के पहले दिन सकारात्मक बात यह रही कि ड्रग्स के प्रयोग संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया। सूत्रों की मानें तो कुछेक युवाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी होने के आसार हैं। इसी शक पर सैन्य अफसर इन कागजातों की जांच में जुटे हैं। हालांकि सैन्य अफसरों ने फिलहाल इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।
चार से 12 अक्तूबर तक दादरी जिले में भिवानी, दादरी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिलों के युवाओं की सेना भर्ती हो रही है। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे भिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसकी तैयारियां सैन्य अफसरों ने जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को ही पूरी कर ली थी। इस भर्ती रैली में केवल ऑन लाइन आवेदन करने वाले युवाओं को ही भाग लेने की छूट थी। इसके लिए दादरी व भिवानी से युवाओं ने आवेदन किया था। पहले दिन भिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती रैली में पहले दिन युवाओं की तादाद उम्मीद से कम ही रही। सैन्य अफसरों को करीब 5000 युवाओं के भर्ती रैली में भाग लेने की उम्मीद थी लेकिन करीब 3000 युवा ही इसमें भाग लेने पहुंचे। रात करीब डेढ़ बजे भिवानी तहसील के युवाओं के लिए एससीआर स्कूल का एंट्री गेट खोल दिया गया था जोकि सुबह करीब छह बजे तक खुला रहा। सैन्य अफसरों के आदेशों पर छह बजे युवाओं की एंट्री बंद कर दी गई। भर्ती रैली के दौरान करीब ढाई दर्जन से अधिक बैच दौड़ाए गए। भिवानी तहसील के 3000 युवाओं में से 10 प्रतिशत भी दौड़ प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पाए। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि दौड़ प्रक्रिया को 270 युवाओं ने ही पूरा किया। हालांकि दौड़ प्रक्रिया में कोई नया रिकॉर्ड नहीं बन पाया। दौड़ प्रक्रिया में युवाओं के दम फूलते नजर आए और ज्यादातर दौड़ प्रक्रिया पूरी तक नहीं कर पाए। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं से इसके बाद बीम लगवाई गई और तीन युवा इस टेस्ट में फेल हो गए। इसके बाद नौ फुट का लांग जंप युवाओं से लगवाया गया और इसे चयनित सभी 267 युवाओं ने पास कर लिया। इसके बाद जीक-जैक बीम करवाई गई और इसे भी सभी 267 युवाओं ने पूरा कर लिया। इस टेस्ट के बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (हाइट, चेस्ट व वजन) लिया गया और इस पास करने में 267 युवाओं में से 10 असफल रहे। इस कारण इन 10 युवाओं को भी भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ा। इसके बाद चयनित 257 बच्चों के कागजातों की जांच की गई।
विज्ञापन


आधार कार्ड से कुछेक युवाओं के मैच नहीं हुए फिंगर प्रिंट
सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवेदकों की तीन दफा आधार कार्डों की जांच की जानी है। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन कुछेक युवाओं के आधार कार्ड वाले फिंगर प्रिंट से वास्तविक फिंगर प्रिंट मेल नहीं खा पाए। इस कारण इन युवाओं को परेशानियां हुई। हालांकि सैन्य अफसरों ने उनकी इस परेशानी का हल निकाल दिया और आंखों की पुतली की जांच या अन्य प्रक्रिया के जरिए आधार कार्ड से मिलान कर व पुष्टि होने के बाद इन्हें भर्ती देखने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा 257 युवाओं का मेडिकल टेस्ट
भिवानी तहसील के तीन हजार में से 257 युवा ही फिजिकल टेस्ट तक पहुंच पाए। इन युवाओं का बुधवार को मेडिकल नहीं हो पाया। शाम करीब सात बजे तक इन युवाओं के कागजातों की जांच सेना के जवान कर रहे थे। कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि भिवानी तहसील के चयनित युवाओं का मेडिकल टेस्ट वीरवार सुबह करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान इनका डॉप टेस्ट भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉप टेस्ट शक के आधार पर लिया जाएगा।
तोशाम व लोहारू तहसील के युवा आज दिखाएंगे दमखम
भिवानी तहसील के बाद आज तोशाम व लोहारू तहसील के युवा अपना दमखम दिखाएंगे। इन दोनों तहसील से भी करीब पांच हजार से ज्यादा युवा आने की उम्मीद है। छह अक्तूबर को बवानीखेड़ा, सात अक्तूबर को दादरी, बाढड़ा, बौंद कलां व सिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि आठ अक्तूबर को रेवाड़ी तहसील, नौ अक्तूबर को कोसली व बावल तहसील, 10 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील, 11 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील तथा नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील, 12 अक्तूबर को नारनौल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।

वर्जन::
जिला प्रशासन भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी है। चारों जिलों के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा अवसर है। जिला बनने के बाद दादरी में यह पहली सेना भर्ती रैली है। - विजय सिद्प्पा, डीसी


वर्जन::
भिवानी तहसील के करीब 3000 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 270 ने दौड़ प्रक्रिया पूरी की जबकि इनमें से 13 अन्य शारीरिक मापदंड से जुड़े टेस्ट पास नहीं कर पाए। तीन हजार में से 257 युवा ही मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित हुए हैं। पहले दिन कोई ड्रग्स संबंधी मामला सामने नहीं आया और शांतिपूर्वक भर्ती प्रक्रिया हुई। युवाओं से अपील है कि भर्ती रैली में शक्तिवर्धक दवाओं का प्रयोग न करें और न ही दलालों के झांसे में आएं। - कर्नल एकेएस पिल्लई, भर्ती कार्यालय निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed