फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक करोड़ी विजेता मौसम खत्री रहे बराबर, गोटी को नहीं मिला पहलवान

एक करोड़ी विजेता मौसम खत्री रहे बराबर, गोटी को नहीं मिला पहलवान

Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ी विजेता मौसम खत्री रहे बराबर, गोटी को नहीं मिला पहलवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
गुड़गांव में एक करोड़ रुपये की कुश्ती जीतकर हरियाणा में ख्याति प्राप्त करने वाले पहलवान मौसम खत्री की कुश्ती गुभाना में आयोजित 51 हजार रुपये के ईनामी दंगल में बराबरी पर रह गई। उन्हें कोट के विक्रम पहलवान ने कड़ी टक्कर दी और दोनों के बीच हुई कुश्ती का 20 मिनट में भी कोई परिणाम नहीं निकल सका। समय पूरा होने पर दोनों को बराबरी पर छोड़ दिया गया और किसी को भी ईनाम नहीं दिया गया। इसके अतिरिक्त दंगल में अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर रही। दंगल में हरियाणा के प्रसिद्ध पहलवान गोटी को निराशा हाथ लगी क्योंकि उनके हाथ किसी भी पहलवान से नहीं मिल सका। हालांकि गोटी पहलवान ने बिना ईनाम की कुश्ती करने का एलान किया, मगर उनसे कोई भी पहलवान कुश्ती करने के लिए दंगल में नहीं आया। गोटी की कुश्ती देखने वाले कुश्ती प्रेमी भी कुश्ती का आनंद नहीं उठा सके। दंगल में जयबीर अखाड़े बूपनिया, मोटा कोच और लीलू कोच लाडपुर, सहित मांडोठी, बहादुरगढ़, नजफगढ़, सिलानी दंगल के पहलवानों की भागीदारी ज्यादा रही। जयबीर अखाड़ा के पहलवानों की उत्कृष्ट कुश्तियां करते ईनाम जीते। दंगल में पहला ईनाम 51 हजार रुपये, दूसरा 31 हजार और तीसरा 21 हजार की कुश्तियां सहित दर्जनों छोटी और बड़ी कुुुश्तियां करवाई गई। गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित दंगल में जिला पार्षद मामन ठेकेदार, रणबीर गुलिया, एडवोकेट अमित कुमार, सतबीर सरपंच, अमित छनपाडिय़ा, पूर्व जिला पार्षद अमित कुमार सहित काफी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीणों ने सहयोग किया।

एक करोड़ी विजेता मौसम खत्री रहे बराबर, गोटी को नहीं मिला पहलवान
कोट के विक्रम पहलवान ने दी कड़ी टक्कर, गुभाना में आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

---फोटो 10 : एक करोड़ी विजेता मौसम खत्री गुभाना में 51 हजारी के लिए जोर आजमाईज करते हुए।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed