फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   860peti wine were cought

भूसे में छिपाकर ले जाई जा रही शराब पकड़ी

Sat, 02 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 02 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन

नव वर्ष के पहले दिन पुलिस ने तस्करी की शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई है। ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब की 860 पेटियों को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार की ओर से गठित एसओजी टीम को बहादुरगढ़-दुल्हेड़ा के बीच गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में भरे भूसे के नीचे काफी संख्या में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। इस शराब को यूपी में तस्करी करने के लिए ले जाया जा रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर जांच के लिए ट्रक को रुकवाया तो उसमें से 860 शराब की पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम में शामिल मुख्य सिपाही योगेश कुमार, सिपाही प्रदीप व मेहर सिंह शामिल थे। उन्हें सूचना मिली कि तालाब निवासी राजबीर शराब की तस्करी का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अवैध शराब ट्रकों में भरकर फर्जी बिल व बिल्टी बनाकर गुजरात व यूपी सप्लाई भी करते हैं। जब उनका ट्रक झज्जर की तरफ से चला तो पुलिस ने दुल्हेड़ा के नजदीक उसे जांच के लिए रुकवा लिया।

एसओजी प्रभारी ने बताया कि ट्रक व माल के कागजात तलब करने पर चालक ने आरसी व परमिट व माल की बिल व बिल्टी पेश की। जिसमे कैटल फीड्स दिखाए गए हैं।

पुलिस टीम ने जब चैक किया तो ट्रक में भूसे से भरे कट्टों में छुपाकर अंग्रेजी शराब के पव्वों की सीलबंद पेटियां भरी हुई थी। पुलिस टीम ने ट्रक में भरी शराब की पेटियों की गिनती तो कुल 860 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से भूसे से भरे 80 कट्टे भी बरामद किए।


आरोपी राजबीर के खिलाफ तस्करी, धोखाधड़ी से फर्जी बिल व बिल्टी पास करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed