फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बर्खास्त एनएचएम कर्मियों ने डाला अस्पताल परिसर में डेरा

बर्खास्त एनएचएम कर्मियों ने डाला अस्पताल परिसर में डेरा

Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बर्खास्त एनएचएम कर्मियों ने डाला अस्पताल परिसर में डेरा
झज्जर। सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई किए जाने के बाद भी आंदोलनरत कर्मचारियों के तेवर कम नहीं पड़ रहे हैं। बर्खास्त कर्मचारियों ने सामान्य अस्पताल परिसर में डेरा डाला हुआ है और वह हर रोज सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी झज्जर में स्वास्थ्य विभाग के इन बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली और बाद में शहर भर में प्रदर्शन करते हुए पुतले को फूंका। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर हठधर्मिता अपना रही है। जल्द ही सरकार ने इस मामले में उनकी मांगों को नहीं सुना तो उनका आंदोलन और ज्यादा उग्र होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed