फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माछरौली जल बढ़ोतरी परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी, इसी माह होगा कार्य शुरू

माछरौली जल बढ़ोतरी परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी, इसी माह होगा कार्य शुरू

Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
माछरौली जल बढ़ोतरी परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी, इसी माह होगा कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। माछरौली गांव सहित आसपास के आठ गांवों के लोगों को इस बार गर्मी के मौसम में पीने के पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। इस समस्या के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल बढ़ोतरी परियोजना पर इस सप्ताह काम शुरू किए जाने की संभावना है। इसके बाद माछरौली जलघर को एक माह में 16 दिन नहर से पानी मिलने लगेगा। छपार गांव में पास एसएलसी नहर पर जलघर के टैंकों को पानी से भरने के लिए पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा और वहां से पाइप लाइन बिछा कर जलघर तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से करीब पांच करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की तरफ से इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जबकि जल घर के टैंकों में 14 दिन के पानी को स्टोर किया जाएगा। ताकि नहर बंद होने पर ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। फिलहाल इन गांवों के लोगों को पीने के पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
-छपार गांव के पास बनेेगा पंप हाउस
माछरौली गांव के जलघर में फिलहाल साल्हावास लिंक चैनल से निकलने वाली माइनर से आठ दिन पानी मिल पाता है। जिससे पूरे महीने पीने के पानी का काम नहीं चलता। इस समस्या का समाधान करने के लिए साल्हावास लिंक चैनल से ही पंप हाउस बना कर पानी को लिफ्ट करने की योजना बनाई है। यहां से सीधे जलघर तक पाइप
विज्ञापन

लाइन बिछा दी जाएगी जिसके बाद पूरा पानी जलघर टैंकों तक पहुंच जाएगा। 16 दिन तक जब जलघर को पानी मिलेगा तो ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।
-इन गांवों के लोगों की बुझेगी प्यास
माछरौली ग्राम जल समूह योजना के तहत माछरौली, काहड़ी, भटेड़ा, ढाणी काहड़ी, ढाणी भटेड़ा, जहादपुर, छोटा जहादपुर गांव के करीब 20 हजार लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों को विभाग की तरफ 72 लीटर पानी प्रति दिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग की तरफ से इस योजना को पूरा करने में करीब छह माह का समय ठेकेदार को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलघर तक नहर से पानी पहुंचाने के लिए छपार गांव के पास पंप हाउस बनाया जाएगा और वहां से पाइप लाइन बिछा कर पानी लाया जाएगा। इसी सप्ताह निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना है।
- आरएस मलिक, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed