फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस देगी एनसीसी की तरह पीसीसी(पुलिस कैडिट कोर) का प्रशिक्षण

पुलिस देगी एनसीसी की तरह पीसीसी(पुलिस कैडिट कोर) का प्रशिक्षण

Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस देगी एनसीसी की तरह पीसीसी(पुलिस कैडिट कोर) का प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पीसीसी यानी पुलिस कैडेट कोर, जो छात्र छात्राओं के अनुशासित और आदर्श नागरिक बनने के लिए मार्ग प्रदान करता है। पुलिस कैडेट्स कोर की उपयोगिता को मद्देनजर रखते हुए ही इसे पुलिस विभाग द्वारा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। झज्जर के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के दिशा निर्देशानुसार अब जिले के अलग-अलग स्कूलों का चयन करके विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के तहत पुलिस कैडेट कोर के सदस्यों को शारीरिक दक्षता के साथ साथ पुलिस की भूमिका और कार्यप्रणाली तथा नागरिकों के साथ पुलिस के संपर्क से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस कैडेट कोर के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस की परेड, जिला स्तर पर होने वाले वार्षिक समारोह, सार्वजनिक मेलों व उत्सव, वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस की भूमिका के बारे में बताया जाएगा।

21 जुलाई को गुरुग्राम में होगा कार्यक्रम
स्टूडेंट पुलिस कैडेट के राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 21 जुलाई को गुरुग्राम में आयोजित किया गया है। स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर का उद्घाटन गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कैडेट्स की उपस्थिति को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के संबंध में झज्जर जिले के अनेक स्कूलों के प्रतिनिधियों व प्राचार्यों को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


एनसीसी की तर्ज पर मिलेगी यूनिफार्म
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सात से आठ हजार स्टूडेंट् के शामिल होने की संभावना है। प्रोग्राम में शामिल होने वाले स्टूडेंट कैडेट्स के लिए एनसीसी की तर्ज पर यूनिफॉर्म भी सिलवाई जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8930500604 अथवा 9416166016 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस महानिदेशक हरियाणा बलजीत सिंह संधु के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर जिला के अलग-अलग स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। एनसीसी की तर्ज पर छात्रों को पीसीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीसीसी प्रशिक्षण के बाद ट्रेंड कैडेट्स को आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी भी दी जाएगी।
- भारती डबास, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed